Ankita Bhandari Case: बेटी को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे मजबूर माता-पिता, छलके आंसू... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Ankita Bhandari Case: बेटी को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे मजबूर माता-पिता, छलके आंसू…

उत्तराखंड

Ankita Bhandari Case: बेटी को न्याय दिलाने के लिए धरने पर बैठे मजबूर माता-पिता, छलके आंसू…

Ankita Bhandari Case:  उत्तराखंड के अंकिता भंडारी हत्याकांड के मामले में लगातार न्याय की गुहार लग रही है। बेटी को न्याय दिलाने के लिए मजबूर माता-पिता अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे। धरने के दौरान बेटी को याद कर अंकिता के मां के जहां आंसू  छलक पड़े। वहीं परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी और माता मंगलवार को ऋषिकेश में कोयलघाटी स्थित युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से आयोजित धरने में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। बताया जा रहा है कि  दोनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि घटना के अगले ही दिन सबूत नष्ट कर दिए गए थे। जब साक्ष्य ही खत्म हो गए तो आरोपियों को कठोर सजा कहां से मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी ने भी आरोपियों को सजा दिलाने का भरोसा दिया था मगर अबतक कुछ नहीं हो सका है। गौरतलब है कि अंकिता की गुमशुदगी के मामले में 23 सितंबर को पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाद में अंकिता का शव बरामद हुआ था। घटना से प्रदेश में रोष देखने को मिला।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link