उत्तराखंड
Uttarakhand News: चिल्ड्रंस डे पर बड़ा हादसा, अभी-अभी स्कूल बस दुर्घटनाग्रस्त, 3 तीन की मौत, 40 बच्चे घायल…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। जहां एक ओर चिल्ड्रंस डे की धूम है। वहीं बड़े हादसे की खबर ऊधमसिंहनगर जिले से आ रही है। यहां चिल्ड्रस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे से जहां मौके पर कोहराम मच गया। वहीं दो बच्चों और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 40 बच्चे घायल बताए जा रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर लाया गया था। बताया जा रहा है कि बस में स्टाफ के साथ करीब 40 से अधिक छात्राएं थीं। शाम को वापासी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा सितारगंज कोतवाली क्षेत्र एनएच 74 में हुआ है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में मौके पर ही दो बच्चों और एक स्टाफ की मौत हो गई। बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं। तो वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



