दुःखदः उत्तराखंड के लिए सरहद से आई बुरी खबर, असम राइफल्स के जवान का निधन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दुःखदः उत्तराखंड के लिए सरहद से आई बुरी खबर, असम राइफल्स के जवान का निधन…

उत्तराखंड

दुःखदः उत्तराखंड के लिए सरहद से आई बुरी खबर, असम राइफल्स के जवान का निधन…

उत्तराखंड के लिए एक बार फिर बुरी खबर आई है। देश सेवा के लिए ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड के सपूत का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि असम राइफल्स में तैनात हल्द्वानी निवासी जवान का हृदय गति रुकने से अरुणाचल प्रदेश में निधन हो गया। जवान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मूल रूप से भगवानपुर गनाई निवासी शंकर दत्त पालीवाल 40 असम राइफल्स में हवलदार थे और पिछले 2 साल से अरुणाचल प्रदेश में पोस्टेड थे। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब होने और बाद में हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया। शंकर अपने पीछे अपने दो बच्चों सहित भरा परिवार छोड़ गए है।

बताया जा रहा है कि शंकर दत्त पालीवाल का परिवार 2005 में रानीखेत से हल्द्वानी आ गया था। उनका परिवार हल्द्वानी के ऊंचापुल में रहता है। जहां उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी रहते हैं। जवान की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को रानीबाग चित्रशिलाघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link