उत्तराखंड
Big Breaking: उत्तराखंड के इस विभाग में बड़ी कार्रवाई, अपर निदेशक सस्पेंड…
देहरादून: उत्तराखंड में शासन से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि उद्यान विभाग (Uttarakhand Horticulture Department) के विभागीय मंत्री गणेश जोशी ने बड़ी कार्रवाई की है। मंत्री जोशी ने लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाते हुए अपर निदेशक को सस्पेंड करने के निर्देश दिए हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मंत्री जोशी ने विभाग में कामों में लापरवाही बरतने पर उद्यान विभाग के अपर निदेशक आरके सिंह (Additional Director RK Singh) को सस्पेंड करने के निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि वह पहले से ही काम में लापरवाही को लेकर विवादों में चल रहे थे। शिकायतों पर एक्शन लेते हुए अब उन्हें निलंबित किया गया है।
रिपोर्टस की मानें तो उद्यान विभाग के अपर निदेशक आरके सिंह को अधिकारियों की बातें ना सुनने और काम में लापरवाही के आरोप थे। सचिवालय में बैठक के दौरान भी उनके खिलाफ शिकायते सामने आने की बात कही जा रही है। जिसके बाद उद्यान मंत्री के निर्देश के बाद अपर निदेशक को निलंबित किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



