Uttarakhand News: कक्षा 9वीं-11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, ये आदेश हुआ जारी... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: कक्षा 9वीं-11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, ये आदेश हुआ जारी…

उत्तराखंड

Uttarakhand News: कक्षा 9वीं-11वीं के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर, ये आदेश हुआ जारी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी खबर है। शिक्षा विभाग ने  वर्ष 2022-23 के कक्षा 09 एवं कक्षा 11 के में अध्ययनरत समस्त छात्र / छात्राओं के लिए जरूरी आदेश जारी किया है। ये आदेश एवं कक्षा 10/12 में पंजीकरण से वंचित छात्र / छात्राओं के पंजीकरण तिथि बढ़ाने के लिए हुआ है। जिस छात्र-छात्राओं ने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है वह 12 नंवबर तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जारी आदेश में लिखा है कि पत्रों में इस वर्ष की पंजीकरण प्रक्रिया हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुये इस वर्ष विद्यालयों में कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में अध्ययनरत समस्त छात्र-छात्राओं एवं कक्षा 10/12 में पंजीकरण से वंचित छात्रा / छात्राओं के ऑन-लाइन पंजीकरण कार्य 05 नवम्बर 2022 तक पूर्ण किये जाने के निर्देश एवं विस्तृत समय सारणी प्रेषित की गयी थी। पंजीकरण कार्य के सम्बन्ध में जनपदों से कई विद्यालयों द्वारा अवगत कराया जा रहा है कि जानकारी के अभाव में उनके द्वारा कक्षा 11 एवं कक्षा 09 में पूर्व में पंजीकृत छात्र-छात्राओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूर्ण नहीं की गयी है।

विज्ञ हों कि इस वर्ष के पंजीकरण डाटा का प्रयोग परिषदीय परीक्षा 2024 के लिये किया जाना है अतः इस वर्ष ( 2022-23) में विद्यालयों में कक्षा 09 एवं कक्षा 11 में पंजीकृत सभी छात्र छात्राओं का अनिवार्य रूप से पंजीकरण किया जायेगा। कक्षा 09/11 में अध्ययनरत उन छात्र / छात्राओं का पंजीकरण भी ऑन-लाइन किया जायेगा जिनका पंजीकरण पूर्व में उत्तराखण्ड विद्यालय शिक्षा परिषद् में हो चुका हो उक्त के आलोक में सम्यक विचारोपरांत शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर 2022 से बढ़ाकर 12 नवम्बर 2022 एवं पंजीकरण कार्यक्रम निम्न विवरणानुसार संशोधित किया गया है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
6 Shares
Share via
Copy link