देहरादून
Uttarakhand News: देहरादून एसएसपी का बड़ा एक्शन, बदले गए कई चौकी प्रभारी, देखें…

Uttarakhand News: देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर अपनी कार्रवाई को लेकर चर्चा में रहते है। एक बार फिर उन्होंने बड़ी कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि दून एसएसपी ने कई चौकी प्रभारियों में फेरबदल किया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने प्रेमनगर और थाना सहसपुर से लगातार शिकायते आने के बाद एक्शन लिया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार तड़के ही थाना प्रेमनगर और सहसपुर के दोनों प्रभारियों को वर्तमान जिम्मेदारी से हटा दिया गया है।
वहीं प्रेम नगर प्रभारी दीपक रावत का कद घटाते हुए उन्हें प्रेमनगर थाने के नए इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट के अधीन SSI के रूप में नियुक्त किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
ये हुए ट्रांसफर
- सहसपुर थाना प्रभारी नरेश राठौड़ पुलिस लाइन अटैच
- सब इंस्पेक्टर गिरीश नेगी बने सहसपुर के नए थाना प्रभारी
- प्रेम नगर थाना प्रभारी दीपक रावत प्रेम नगर में एसएसआई नियुक्त

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…






















Subscribe Our channel





