उत्तराखंड
सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड महिला क्षैतिज आरक्षण पर सुनवाई आज, हाईकोर्ट ने लगाई थी रोक…
उत्तराखंड के महिला क्षैतिज आरक्षण मामले पर जहां हाईकोर्ट रोक लगा चुका है। वहीं मामले में आज उत्तराखंड सरकार की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी है। सब युवाओं की निगाहे सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिकी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य की महिलाओं को 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच चुका है। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। सुप्रीम कोट में दाखिल विशेष अनुग्रह याचिका (एसएलपी) पर शुक्रवार को सुनवाई होगी। सरकार को उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ स्थगनादेश मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट ने एक याचिका पर राज्य की महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण वाले शासनादेशों पर रोक लगा दी थी । जिसके बाद से प्रदेश सरकार पर दबाव बना हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आश्वस्त किया था कि सरकार महिलाओं के क्षैतिज आरक्षण को कायम रखने के लिए कानून बनाएगी और सर्वोच्च न्यायालय में जाएगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…
मुख्यमंत्री धामी बोले- नारी शक्ति का अधिकार छीनने का काम कर रहा विपक्ष…

















Subscribe Our channel



