देहरादून
Dehradun News: इन क्षेत्रों में आतंक का पर्याय बना गुलदार हुआ ‘कैद’, ऐसे किया गया रेस्क्यू…
Dehradun News: देहरादून के रायपुर में कई क्षेत्रों में गुलदार का आतंक बना हुआ था। कई दिनों से शमशेरगढ़, बालावाला और तुनवाला समेत आसपास के क्षेत्र गुलदार की दहशत थी। जिसके बाद अब वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गुलदार का कैद कर लिया है। टीम ने गुलदार को रायपुर रेंज के घने जंगल में छोड़ दिया। इसके बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बालावाला और आसपास के क्षेत्र में गुलदार की धमक से दहशत थी। यहां पिछले कई दिन से कालोनियों में गुलदार देखा जा रहा था। इससे क्षेत्रवासियों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने के लिए कोशिश कर रही थी। जिसके बाद गुरुवार दोपहर गुलदार शमशेरगढ़ में एक घर की चहारदीवारी पर बैठा देखा गया।
बताया जा रहा है कि क्षेत्रवासियों ने गुलदार की सूचना वन विभाग को दी। इस पर गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने के लिए टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की मेहनत के बाद टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर उस पर जाल डालकर पिंजरे में कैद कर लिया गया। गुलदार को देखने के लिए क्षेत्रवासियों का भी तांता लगा रहा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…






















Subscribe Our channel




