उत्तराखंड
Uttarakhand News: दून के स्कूलों की बादशाहत कायम, देश में टॉप 10 में ये दो स्कूल शामिल…
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून शिक्षा हब के नाम से पहचाना जाता हैं। शिक्षा क्षेत्र में दून के स्कूलों ने एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की है। बताया जा रहा है कि एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2022-23 में दून के आठ से ज्यादा स्कूलों ने टॉप-10 में जगह बनाई।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ब्वॉयज बोर्डिंग में ‘द दून स्कूल’ और ‘वेल्हम ब्वॉयज’ ने संयुक्त रूप से देश में पहली रैंक हासिल की। गर्ल्स बोर्डिंग में वेल्हम गर्ल्स को देशभर में दूसरा स्थान मिला। देश के टॉप-10 गर्ल्स बोर्डिंग स्कूलों में से छह स्कूल देहरादून के हैं। वहीं को-बोर्डिंग स्कूलों की बात करें तो सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल ने देश में चौथी और कसीगा स्कूल देश में छठे नंबर पर आया।
बताया जा रहा है कि एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया की ओर से हर साल देशभर के स्कूलों की रैंकिंग जारी की जाती है। पिछले साल भी दून स्कूल ब्वॉयज बोर्डिंग में नंबर वन रहा था। लेकिन, तब वेल्हम ब्वॉयज स्कूल इस सूची में पांचवें नंबर पर आया था। अब वेल्हम ब्वॉयज भी नंबर वन पर आ गया। इसी कैटेगिरी में बिरला विद्या मंदिर नैनीताल को चौथी रैंक मिली। गुरु नानक फिफ्थ सेंटेनरी स्कूल मसूरी को पांचवीं और जीडी बिरला मेमोरियल स्कूल रानीखेत की सातवीं रैंक आई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



