देहरादून
चोरी किए 80,000 रूपए घर की छत पर टायर में छुपाए और कागजात सौंग नदी में बहाए- आरोपी गिरफ्तार…
Dehradun. कोतवाली पुलिस ने एक दुकान का ताला तोड़कर अस्सी हजार की चोरी का खुलासा किया है। बीते रविवार को वादी सन्दीप सैनी पुत्र ज्ञान सिह राजीव नगर डोईवाला देहरादून द्वारा कोतवाली डोईवाला पर लिखित तहरीर दी गई कि उसकी मुर्गे की दुकान राजीवनगर डोईवाला में बीते शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा दुकान में रखे गल्ले सहित 80,000 हजार रुपये नगद व ए.टी.एम, राशन कार्ड, आधार कार्ड व अन्य कागज चोरी करके ले गये हैं।
जिस पर थाना डोईवाला पर मु0अ0स0 372/22 धारा 380 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। मुखबिर की सूचना पर आरोपी विक्रम सिंह पुत्र गोपाल (23) निवासी केशवपुरी बस्ती डोईवाला को राजीवनगर कूडेदान के पास से सोमवार को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी किये नगद रूपये (71,300/- रूपए) आरोपी घर की छत पर रखे टायर से बरामद किए गए।
पुलिस द्वारा पूछताछ का विवरण-
आरोपी से पूछताछ करने पर पुलिस को जानकारी हुई कि आरोपी नशे का आदी है। और नशे की लत के कारण रात्री में चोरियां करता है। मौके का फायदा उठाकर उसने शटर खोलकर गल्ले सहित 80,000 हजार रुपये नगद व ए.टी.एम राशन कार्ड आधार कार्ड व अन्य कागज चोरी कर लिए। और चोरी किये रूपये को अपने घर की छत पर रखे टायर में छिपा दिये। और गल्ले व उसमें रखे अन्य सामान/कागजात को चलती सौंग नदी में फेंक दिया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…






















Subscribe Our channel






