देहरादून
Uttarakhand News: फोन में एनीडेस्क एप डाउनलोड करवा कर ठगे 145000 रूपए…
देहरादून। एक अज्ञात व्यक्ति ने डोईवाला के एक व्यक्ति से उनके फोन में प्ले स्टोर से एक एप डाउनलोड करवाकर 145000 रूपए ठग लिए। जिसके बाद इस संबध में पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है।
शिव प्रसाद यादव निवासी सीएससी डोईवाला देहरादून ने डोईवाला कोतवाली में एक तहरीर दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते बृहस्पतिवार को उनसे एसबीआई खाता संख्या 20155014586 व 30046897151 से इंटरनेट के माध्यम से ₹145000 की धोखाधड़ी की गई। जिस पर पुलिस ने अपराध संख्या 368/22 धारा 420 दर्ज किया गया।
ऐसे पैसों की धोखाधड़ी
डोईवाला। इस ठगी में अज्ञात आरोपी द्वारा वादी से अपने मोबाइल पर एनीडेस्क डेस्क नाम का एप्लीकेशन प्लेस्टोर से डाउनलोड करवाया गया और इस एप्लीकेशन के जरिए अज्ञात आरोपी ने शिव प्रसाद यादव से फोन को हैक कर लिया। और उनके सारे पैसे ट्रांसफर कर दिए गए। कोतवाल राजेश शाह ने कहा कि किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोई भी एप्लीकेशन डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है तो भूलकर भी ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि कोई भी वास्तविक बैंक या कंपनी किसी एप्स को डाउनलोड नहीं करवाती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…






















Subscribe Our channel




