उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम ले सकता है करवट, यहां हो सकती है बारिश-बर्फबारी…
Weather Update: उत्तराखंड में जाते हुए मानसून ने जहां जमकर कहर बरसाया है, वहीं एक बार फिर मौसम के करवट बदलने का अनुमान जताया जा रहा है। 15 से 17 अक्टूबर के बीच मानसून किसी भी समय उत्तराखंड से वापसी कर सकता है। स्थितियां दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के अनुकूल बनने लगी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे है। रिपोर्टस की माने तो टिहरी, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात की संभावना बनी हुई है। जिसकी ऊंचाई करीब चार हजार मीटर से अधिक रहेगी।
बताया जा रहा है कि राज्य में आने वाले कुछ दिनों कहीं पर आंशिक बादलों के बीच धूप खिली रहेगी और कहीं हल्की वर्षा की संभावना भी बन रही है। शुक्रवार को देहरादून सहित राज्यभर में मौसम साफ बना रहा। अब सुबह शाम ठंड बढ़ने लगी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



