Job Update: उत्तराखंड में अब ऐसे होगी सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्ती, पढ़ें डिटेल्स... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Job Update: उत्तराखंड में अब ऐसे होगी सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…

उत्तराखंड

Job Update: उत्तराखंड में अब ऐसे होगी सरकारी विभागों में आउटसोर्स भर्ती, पढ़ें डिटेल्स…

Job Update: उत्तराखंड में भर्ती से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन द्वारा आउटसोर्स भर्ती के लिए नई व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि धामी कैबिनेट द्वारा भर्ती के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू करने को मंजूरी दे दी है। इस व्यवस्था के तहत सेवायोजन विभाग, एनआईसी के साथ मिलकर भर्ती का ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार भर्तियों में धांधली के बीच शासन अब कड़ी कार्रवाई कर रहा है। आउटसोर्स की भर्तियों में पारदर्शिता अपनाए जाने के उद्देश्य से अब नए सिस्टम डेवेलप किया जाएगा, जिसे कैबिनेट ने मंजूरी दी है। बताया जा रहा है कि इस नए सिस्टम के हिसाब से कौशल विकास सेवायोजन विभाग की देखरेख में एनआईसी को अपनी जरूरत है बताते हुए एक पोर्टल बनवाएगा। इस पोर्टल में पंजीकरण करने वाले हर बेरोजगार तक हर विभाग के खाली पदों की पूरी जानकारी पहुंचेगी।

बताया जा रहा है कि इस पोर्टल में बेरोजगार अपना अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। इतना ही नहीं यह पोर्टल केंद्र सरकार के जेम पोर्टल से भी लिंक होगा। जिससे केंद्र सरकार की नौकरियों की सूचना भी युवाओं को मिलेगी। इसके अलावा श्रम विभाग और वित्त विभाग मिलकर यह तय करेंगे कि आउट सोर्स के किस पद के लिए क्या मानदेय हो। इस व्यवस्था से बेरोजगारों को लाभ मिलने की उम्मीद है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link