दें बधाई: किसान की बेटी ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, देवभूमि का नाम किया रोशन... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दें बधाई: किसान की बेटी ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, देवभूमि का नाम किया रोशन…

उत्तराखंड

दें बधाई: किसान की बेटी ने स्वर्ण पदक जीत रचा इतिहास, देवभूमि का नाम किया रोशन…

Uttarakhand News: उत्तराखंड की बेटियां अपनी मेहनत, लगन और जज्बें से लगातार देवभूमि का नाम रोशन कर रही है। इस कड़ी में काशीपुर के किसान की बेटी पायल का नाम जुड़ गया है। पायल ने नेशनल गेम्स स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है। उनकी इस कामयाबी से जहां प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। वहीं उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 2022 राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को गोल्ड मेडल मिल गया है। नेशनल गेम्स के पांचवें और अंतिम दिन उत्तराखंड को यह स्वर्ण पदक मिला है। बताया जा रहा है कि काशीपुर खरवासा निवासी पायल ने नेशनल गेम्स के एथलेटिक 35 किलो मीटर रेस वॉक में पायल ने गोल्ड मेडल जीतकर मान बढ़ाया है। पायल के पिता किसान है। उनके परिवार का भरण पोषण खेती बाड़ी के जरिए होता है। उनका भाई इंदौर की एक कंपनी में कार्यरत है।

बताया जा रहा है कि पायल ने महज 19 साल की उम्र में साईं केंद्र में चंदन सिंह नेगी से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया था।फिलहाल वह बेंगलुरु में उत्तराखंड के रहने वाले दो बार के ओलंपियन गुरमीत सिंह से कोचिंग प्राप्त कर रही हैं। पायल ने पिछले साल सीनियर नेशनल एथलीट चैंपियनशिप के 20 किलोमीटर वॉक रेस में उसने रजत पदक जीता था।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
To Top
2 Shares
Share via
Copy link