Chardham Yatra: केदारनाथ सहित इन धामों के कपाट बंद होने की तिथि तय, इस दिन होंगे बंद... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Chardham Yatra: केदारनाथ सहित इन धामों के कपाट बंद होने की तिथि तय, इस दिन होंगे बंद…

उत्तराखंड

Chardham Yatra: केदारनाथ सहित इन धामों के कपाट बंद होने की तिथि तय, इस दिन होंगे बंद…

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है। आज केदारनाथ-बद्रीनाथ सहित इन धामों के कपाट बंद होने की तिथि तय हो गई है।  बताया जा रहा है कि 27 अक्टूबर (Kedanath doors will be closed on October 27) को भैयादूज पर्व के दिन बंद होंगे।18 नवम्बर को मदमहेश्वर धाम के कपाट बंद होंगे, जबकि 7 नवम्बर को तुंगनाथ के कपाट बंद होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार 11वें ज्योतिर्लिंग भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने की तिथि आज बुधवार को विजयदशमी पर्व पर शीतकालीन गद्दी स्थल ओकारेश्वर मंदिर में पंचाग गणना के अनुसार घोषित कर दी गई है। शीतकाल में ओंकारेश्वर मंदिर में बाबा केदार की पंचमुखी चल उत्सव विग्रह डोली के दर्शन होंगे। वहीं, 19 नवंबर दोपहर तीन बजकर 35 मिनट पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। आज विजयदशमी पर बदरीनाथ धाम में रावल की मौजूदगी में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने मूर्हत निकाला।

वहीं, दूसरी ओर द्वितीय केदार भगवान मदमहेश्वर के कपाट बन्द होने की तिथि भी घोषित कर दी गयी है। इस बार मदमहेश्वर धाम के कपाट 18 नवम्बर को सुबह आठ बजे वृश्चिक लगन में शीतकाल के लिए बन्द किये जायेंगे। वहीं पंच केदारो में तृतीय केदार के नाम से विख्यात भगवान तुंगनाथ के कपाट बन्द होने की तिथि भी आज घोषित की गई। इस बार भगवान तुंगनाथ के कपाट 7 नवम्बर को शुभ लगनानुसार शीतकाल के लिए बन्द कर दिये जायेंगें।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link