Uttarakhand News: हो जाइए तैयार, गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ये है किराया.... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Uttarakhand News: हो जाइए तैयार, गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ये है किराया….

उत्तराखंड

Uttarakhand News: हो जाइए तैयार, गंगा में रिवर राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, ये है किराया….

Uttarakhand News: अगर आप ऋषिकेश में रोमांच के शौकीन और ऋषिकेश में रोमांचक रिवर राफ्टिंग का लुत्फ लेने का प्लान कर रहे तो तैयार हो जाइए। रिपोर्टस की माने तो गंगा में राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। जल्द ही गंगा नदी में रिवर राफ्टिंग का संचालन शुरू होने जा रहा है। इस पर जल्द फैसला आने की उम्मीद है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गंगा में रिवर राफ्टिंग कर हालातों का निरीक्षण किया गया है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को पर्यटन, सिंचाई, आईटीबीपी, वन विभाग और राफ्टिंग के सदस्यों की संयुक्त टीम ने करीब 25 किमी तक गंगा में रिवर राफ्टिंग कर निरीक्षण किया इसके बाद उच्चाधिकारियों को इसकी रिपोर्ट सौंप दी है। हालांकि बीते दिनों निरीक्षण करने वाली समिति ने फिलहाल राफ्टिंग के संचालन को हामी नहीं भरी थी। लेकिन अब संचालन शुरू हो सकता है।

बताया जा रहा है कि दिल्ली, हरियाणा, कोलकत्ता, मुंबई, महाराष्ट्र आदि प्रांतों के पर्यटक और सैलानी गंगा में राफ्टिंग के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है। अभी तक चार हजार पर्यटकों ने ऑनलाइन बुकिंग कराई है। अगर आप भी राफ्टिंग का लुत्फ लेना चाहते है तो बुकिंग करवा सकते है। 1500 रुपए से भी कम पैसों में आप रिवर राफ्टिंग की हसरत पूरी कर सकते है।

राफ्टिंग का प्रति पर्यटक शुल्क

कौडियाला से रामझूला, नीमबीच तक   35 किमी      2500 रुपये
कौडियाला से शिवपुरी                       20 किमी      1500 रुपये
मरीन ड्राइव से रामझूला, नीमबीच       25 किमी      1500 रुपये
शिवपुरी से रामझूला, नीमबीच            15 किमी      1000 रुपये
मरीन ड्राइव से शिवपुरी                     10 किमी      600 रुपये
ब्रह्मपुरी से रामझूला, नीमबीच              9 किमी        600 रुपये
क्लब हाउस से रामझूला, नीमबीच       9 किमी         600 रुपये

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link