उत्तराखंड
Weather Update: उत्तराखंड में अगले चार दिन ऐसा रहेगा मौसम, जानिए अपने जिले का हाल…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। राजधानी देहरादून में जहां आज सुबह से चिलचिलाती धूप निकली तो वहीं अब अगले 4 दिन कई जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। सभी पर्वतीय जिलों व मैदानी जिलों में कहीं कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मौसम विभाग ने 6 सितंबर से नौ सितंबर तक यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस बीच कुमाऊं मंडल और गढवाल मण्डल के सभी पर्वतीय जिलों व मैदानी जिलों में कहीं कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि तथा तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। जबकि 8 सितंबर को नैनीताल और चंपावत के जिले में कहीं कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले रविवार को देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम कहर बनकर बरसा है। खासकर मालदेवता क्षेत्र में भारी बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। दून में तेज हवाओं के साथ हुई भारी वर्षा के बीच एफआरआइ के पास एक विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। शाम को थाना कैंट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बल्लूपुर फ्लाईओवर से करीब 200 मीटर आगे एफआरआइ की तरफ एक पेड़ सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात बाधित हो गया था।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


