हरिद्वार
Uttarakhand News: उत्तराखंड में इस चुनाव का ऐलान, 26 सितंबर को होगा मतदान, देखें चुनाव कार्यक्रम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में लंबे समय के बाद हरिद्वार पंचायत चुनाव का ऐलान हो गया है। पंचायतीराज विभाग ने राज्य निर्वाचन आयोग के चुनाव कार्यक्रम को हरी झंडी दिखा दी है। आयोग गुरुवार को विधिवत आचार संहिता की घोषणा करेगा। बताया जा रहा है कि 26 को मतदान और 28 सितंबर को मतगणना हो सकती है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग ने हरिद्वार के लिए चुनाव कार्यक्रम तय करते हुए, सरकार के पास सहमति के लिए भेजा था। जिस पर अब सरकार ने सहमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री से अनुमोदन मिलने के बाद 31 अगस्त को चुनाव कार्यक्रम की अधिसूचना जारी हो गई है। तय कार्यक्रम के तहत राज्य निर्वाचन आयोग एक सितंबर को विधिवत अधिसूचना जारी करेगा। जिसके बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी।
यह होगा चुनाव कार्यक्रम
- छह से आठ सितंबर तक नामांकन दाखिल
- नामांकन की जांच नौ से 11 सितंबर तक
- नाम वापसी 12 सितंबर
- चुनाव चिन्ह आवंटन 13 सितंंबर
- मतगणना 28 सितंंबर
इन पदों पर होंगे चुनाव
- ग्राम प्रधान :318
- जिला पंचायत सदस्य :44
- बीडीसी सदस्य :221
- ब्लाक प्रमुख :6
वहीं दूसरी ओर पंचायत चुनाव की रणभेरी बजते ही दावेदारों ने कमर कस ली है। गांवों में चौपालें सजने लगी है। हर ओर पंचायत चुनाव की चर्चाएं हो रही है। हालांकि शासन के बाद अभी राज्य और जिला निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना होनी है। करीब डेढ़ साल बाद हो रहे पंचायत चुनाव को लेकर ग्रामीणों का इंतजार बुधवार को शासन की ओर से अधिसूचना जारी होते ही खत्म हो गया।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






