उत्तराखंड
Weather Update: देहरादून, नैनीताल समेत चार जिलों में बारिश का यलो अलर्ट, बरते सावधानी…
Weather Update: उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगामी दो दिनों तक बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि नैनीताल , टिहरी व देहरादून जनपदों में भारी वर्षा को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। वहीं पौड़ी, चंपावत बागेश्वर व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा की संभावना है। लोगों से सावधानी बरतने नदी नालों से दूर रहने की अपील की गई है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य के तीन जनपदों टिहरी, नैनीताल और देहरादून में शनिवार को कहीं-कहीं भारी वर्षा की संभावना है। विभाग ने इस संबंध में चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही तीनों जिलों के शासन-प्रशासन को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बताया जा रहा है कि पौड़ी, चम्पावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपद में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने की संभावना है। शेष जिलों में कहीं कहीं पर हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है।
वहीं 29 अगस्त को नैनीताल, दून, पौड़ी, बागेश्वर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश की आशंका है। 30 को पिथौरागढ़ व बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। ऐसे में संवेदनशील इलाकों में हल्का भूस्खलन, चट्टान गिरने के कारण सड़क मार्ग बाधित, नदियों के जल स्तर में वृद्धि, निचले इलाकों में जल भराव हो सकता है। भारी बारिश के मद्देनजर लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



