उत्तराखंड
Big Breaking: UKSSSC पेपर लीक मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी, ऐसे करता था गठजोड़…
देहरादूनः उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) के पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। एसटीएफ ने शनिवार को एनजीओ संचालक और उत्तर प्रदेश के नकल माफिया और उत्तराखंड के गठजोड़ की अहम कड़ी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में अब तक 21 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। आज हुई एनजीओ चालक की गिरफ्तारी से कई बड़े राज खुले है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पूर्व में गिरफ्तार कुछ अभियुक्त से पूछताछ और अनुचित साधन से पास कुछ छात्रों से गहन पूछताछ और साक्ष्य मिलने पर एक और गिरफ्तारी की गई है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ की इंटेरोगेशन टीम द्वारा लंबी पूछताछ के बाद एनजीओ संचालक चंदन सिंह मनराल को गिरफ्तार कर लिया गया है। रिपोर्टस की माने तो अभियुक्त चंदन सिंह मनराल द्वारा कुछ छात्रों को टेंपो ट्रैवलर में लेकर परीक्षा के पहले एक रात प्रश्न पत्र और उत्तर याद करवाए गए थे और वापस धामपुर से सेंटर पर छोड़ा गया था।
बताया जा रहा है कि नकलमाफिया को यूपी से कुमाऊं तक जोड़ने की ये अहम कड़ी थी। पूछताछ में और भी कई खुलासे हुए है। जिसके आधार पर यूपी से कई और गिरफ्तारियां हो सकती है। गौरतलब है कि इससे पहले शुक्रवार को एसटीएफ ने पेपर लीक मामले में धामपुर से एक जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया था। जिसके बाद आज एनजीओ संचालक को गिरफ्तार किया गया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



