उत्तराखंड
Earthquake: उत्तराखंड में अभी-अभी भूकंप के झटकों से डोली धरती, दहशत मे लोग, जानें तीव्रता…

Earthquake: उत्तराखंड में जहां बारिश का दौर जारी है। वहीं शुक्रवार दोपहर बारिश के बीच पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए है। भूकंप का केंद्र बरीखालसा और तेजम तहसील के समीप रामगंगा नदी पार बताया जा रहा है। भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की धरती शुक्रवार दोपहर भूकंप के झटकों से कांप उठी। पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी मदकोट क्षेत्र में 12 बजकर 57 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए। वहीं बागेश्वर जिला में शुक्रवार अपराह्न 12.55 पर लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए। पिथौरागढ़ में आए भूकंप की तीव्रता रेक्टर पैमाने पर 3.6 मेग्नीट्यूट मापी गई है। हालांकि भूकंप से कोई नुकसान की सूचना नहीं है।
बताया जा रहा है कि झटका तेज था। क्षेत्र में हो रही वर्षा के बीच भूकंप से दहशत बनी है। कुछ लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और फोन से एक दूसरे की कुलशक्षेम पूछने लगे। जहां बारिश से भूस्खलन से लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। वहीं अब भूकंप से लोग दहशत में है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हरिद्वार को मिली तीन अहम रेल सेवाओं की सौगात…
घनसाली: भाजपा के मंच पर ‘मसाण’ का जिक्र, अपने ही संगठन को लेकर वरिष्ठ नेता की टिप्पणी चर्चा में…
घनसाली: विधायक शक्तिलाल शाह के नेतृत्व में घनसाली में भाजपा का बढ़ा जनाधार, संदीप आर्य ने थामा भगवा दामन…
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…

















Subscribe Our channel




