उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak मामले में अभी-अभी STF ने की एक और गिरफ्तारी, ED कर सकती है जांच…
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड के बहुचर्चित UKSSSC पेपर लीक केस में एसटीएफ की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में आज एसटीएफ ने उत्तरकाशी नौगांव निवासी अंकित रमोला को गिरफ्तार किया है। मामले में 19 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी भी STF की कार्रवाई जारी है। अभी इस गोरखधंधे में आगे कई और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है। वहीं मामले में ED की जल्द एंट्री की भी खबरे आ रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार एसटीएफ ने अंकित रमोला को पूछताछ के लिए गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि मामले की जांच के दौरान अंकित रमोला का नाम सामने आया था। जिसके बाद अभियुक्त अंकित रमोला की तलाश में एसटीएफ टीम उत्तरकाशी रवाना हुई थी। जिसके बाद देर रात टीम नौगांव से अंकित रमोला को पूछताछ के लिए एसटीएफ कार्यालय लेकर पहुंची थी, जहां पूछताछ करने के बाद साक्ष्य की पुष्टि होने पर अंकित रमोला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया।
वहीं बताया जा रहा है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले की जांच ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) कर सकती है। एक पेपर 15 से 20 लाख रुपए में बेचा जाता था। ऐसे में यूकेएसएसएससी पेपर लीक की ईडी से जांच होती है तो रुपयों का लेखा जोखा सामने आ सकता है। मामले में अभी तक एसटीएफ 83 लाख रुपए वसूल चुकी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की अभिनव पहल-पहली बार प्रकाशित हुआ पंचांग कैलेंडर…
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…

















Subscribe Our channel



