उत्तराखंड
Uttarakhand News: शिक्षा विभाग ने दिए भोजनमाता-शिक्षकों के लिए सख्त निर्देश, करना होगा ये काम…
Uttarakhand News: उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। शासन द्वारा सरकारी स्कूलों के शिक्षकों और भोजनमाताओं के लिए सख्त निर्देश जारी किए है। स्कूल में अब छात्रों को मिड डे मील (एमडीएम) खिलाते वक्त भोजनमाता और शिक्षक जूते नहीं पहनेंगे। ऐसा करने पर उनपर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी ने मंगलवार को इसके आदेश दिए है। अब भोजनमाता हैडकवर, ग्लव्स पहनकर भोजन वितरण करेंगे। महानिदेशक ने कहा कि इसलिए बच्चों को टाट-पटटी में कतार में बैठाने के पश्चात भोजन वितरण का कार्य किया जाये। सैंडल, जूते, चप्पल पहनकर भोजन वितरण का कार्य कदापि नहीं करेंगे। किसी भी दशा में बच्चों के भोजन ग्रहण करने वाले स्थान पर जूते पहनकर तथास अनावश्यक चहल कदमी नहीं करेंगे। उल्लंघन होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी।
बताया जा रहा है कि स्कूलों के निरीक्षण के दौरान देखा जा रहा है कि भोजनमाताओं द्वारा जूते या चप्पल पहन कर एमडीएम वितरित किया जा रहा हैं।कुछ स्कूलों में शिक्षकों और कर्मियों द्वारा भी बच्चों के भोजन ग्रहण करने वाले स्थान पर जूते पहन कर आवाजाही की जा रही है। यह स्थिति अत्यंत खेदजनक है। साथ ही संस्कारहीन भी है। इससे गंदगी भी फैलती है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



