उत्तराखंड
UKSSSC Paper Leak: अब इस कंपनी पर कार्रवाई की तैयारी, परीक्षाओं के कामकाज छीने गए…
UKSSSC Paper Leak: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पेपर लीक मामले में तेजी से कार्रवाई हो रही है। जहां जिला पंचायत अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। तो वहीं सचिव को बदल दिया गया है। पीसीएस अधिकारी की भी आयोग में तैनाती की गई है वहीं अब आयोग ने परीक्षा कराने वाली कंपनी पर नकेल कस दी है। बताया जा रहा है कि मामले में लखनऊ की आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस से आयोग ने अब कोई काम नहीं कराने का निर्णय लिया है, वहीं एसटीएफ ने कंपनी के निदेशक सहित अन्य अधिकारियों को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेपर लीक मामले में लखनऊ की आरएमएस टेक्नो सॉल्यूशंस कंपनी के दो कर्मचारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कंपनी के निदेशक सहित कई अधिकारियों से पहले लखनऊ में पूछताछ की गई थी। अब एसटीएफ ने सभी को पूछताछ के लिए देहरादून बुलाया है। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष एस राजू के कार्यकाल में ही आयोग ने कंपनी से कोई काम न कराने का फैसला ले लिया था। हालांकि अभी कंपनी को ब्लैक लिस्ट नहीं किया गया है। पुलिस से रिपोर्ट आने के बाद ब्लैकलिस्ट की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले साल चार व पांच दिसंबर को हुई स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को पेपर लीक होने से संबंधित जानकारी एक टॉयलेट पेपर की तस्वीरों से मिली थी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद मामले में मुकदमा दर्ज हुआ था। एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी। अब तक 18 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। जिसमें कई अधिकारी, सरकारी और संविदा कर्मचारी शामिल है। मामले में अभी कई बड़ें लोगों की गिरफ्तारी की आशंका जताई जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



