देहरादून
बड़ी खबर: चकराता क्षेत्र मे एक वाहन गिरा, SDRF ने बचाई चालक की जान…
देहरादून। चकराता क्षेत्र में आज सुबह एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई मे जा गिरा, सूचना पर पहुंची sdrf ने चालक की जान बचा दी।
जानकारी के अनुसार आज सुबह को थाना चकराता द्वारा, SDRF को सूचित किया गया की एक पिकअप वाहन चकराता, सरला छानी क्षेत्र में खाई में गिर गया है। सूचना प्राप्त होने पर SDRF रेस्क्यू टीम, मुख्य आरक्षी भरत के हमराह मय रेस्क्यू उपकरण सहित घटनास्थल के लिए तत्काल रवाना हुई।
घटनास्थल पर पहुंचकर देख़ा गया की एक पिकअप वाहन गहरी खाई में गिरा हुआ है। स्थानीय लोगो से पता चला की पिकअप वाहन में एक ही व्यक्ति हैं, जो वाहन चालक है। वाहन जनपद उत्तरकाशी आराकोट से जनपद देहरादून त्यूणी जा रहा था।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गहरी खाई में उतरकर उक्त व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाला गया व मौके पर ही घायल व्यक्ति को फर्स्ट ऐड दिया गया। प्राथमिक उपचार के उपरांत व्यक्ति को खाई रेस्क्यू कर अग्रिम उपचार हेतु 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। घायल की पहचान
रमेश वर्मा s/o धर्म दास के रूप मे हुई है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






