दुःखद: पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आए 2 आर्मी के जवान... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

दुःखद: पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आए 2 आर्मी के जवान…

उत्तराखंड

दुःखद: पेट्रोलिंग के दौरान भूस्खलन की चपेट में आए 2 आर्मी के जवान…

भारत तिब्बत चीन सीमा से सटे नेलांग बॉर्डर पर पेट्रोलिंग के दौरान हर्षिल आर्मी का दल भूस्खलन की चपेट में आ गया। यहां भैरोंघाटी से 3 किमी आगे हवा बैंड के पास भूस्खलन की चपेट में आने से हर्षिल आर्मी के एक जवान सुखजिंदर सिंह (22) पुत्र परमजीत सिंह निवासी सुचेतगढ़ जिला जम्मू, जम्मू-कश्मीर की मृत्यु हुई है जबकि सेना का चिकित्सक घायल हुआ हो गया। रेस्क्यू टीम ने खाई में गिरे जवान की डेड बॉडी निकाल ली है, जिसको जिला अस्पताल लाया जा रहा है। मृत जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला था।

जानकारी के अनुसार हादसे में घायल अफसर को उपचार के लिए सेना के हेलीकॉप्टर से देहरादून भेजा गया है। नेलांग से हर्षिल आते वक्त ये घटना घटी। बताया गया कि भैरोंघाटी से आगे हवा बैंड के समीप सड़क बंद होने के कारण वाहन से उतरकर सेना का दल पैदल निकल रहा था, तभी पहाड़ी से भारी भरकम चट्टानी पत्थर दरके और सेना के जवान इसकी चपेट में आकर गहरी खाई में जा गिरे। सेना की ओर से अभी तक घटना पर किसी तरह की अधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। इधर, डीएम अभिषेक रुहेला ने बताया कि नेलांग बॉर्डर पर भैरोंघाटी से 3 किमी आगे सेना का दल पैदल जा रहा था। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आकर एक जवान की मौत हुई है। एक घायल है।

आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि जब पहाड़ी भूस्खलन हुआ तो सेना का दल पैदल पेट्रोलिंग कर रहा था कि अचानक पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने से जवान भूस्खलन की चपेट में आ गया। जिसमे जवान की मृत्यु हो गई आर्मी के हेलीकॉप्टर और जवानों के द्वारा जवान का रेस्क्यू किया गया। जिसका शव जिला अस्पताल उत्तरकाशी लाया जा रहा है। शहीद जवान जम्मू कश्मीर का रहने वाला। जिसकी पोस्टिंग हर्षिल में थी इस घटना में एक सैन्य अधिकारी घायल हुआ है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link