उत्तराखंड
Big Breaking: यंहा परिजनों का विरोध, उधर चार पुलिसकर्मी निलंबित…
देहरादून। पुलिस परिजनों द्वारा ग्रेड पे मामले में आंदोलन की चेतावनी के बाद पुलिस महकमे ने चार पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिस कर्मियों में एसडीआरएफ यमुनोत्री में तैनात कुलदीप भंडारी, चमोली में तैनात दिनेश, पीएचक्यू में तैनात हरिंदर सिंह और लक्खीबाग चैकी में तैनात मनोज बिष्ट शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि पुलिस परिजनों ने रविवार को ग्रेड पे मामले में राजधानी दून में प्रेस कान्फ्रेंस कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। पुलिस परिजनों का कहना था कि सरकार ने उनके साथ विश्वासघात किया है।
मुख्यमंत्री ने पिछले साल पुलिस स्मृति दिवस पर 2001 बैच के पुलिस कर्मियों को 4600 ग्रेड पे देने की घोषणा की थी, लेकिन उसके बाद सरकार ने दो लाख रुपए देने का शासनादेश जारी कर दिया। जो बिल्कुल उलट था। परिजनो का कहना था उन्होंने एक बार फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel



