देहरादून
Big Breaking: पेपर लीक मामले में एस टी एफ की बड़ी कारवाई, देर रात दो ओर गिरफ्तार…
देहरादून। उत्तराखंड में यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा का पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। एसटीएफ ने गैंग में शामिल राज्य की एक यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारियों को देर रात गिरफ्तार किया है। दोनों से पूछताछ जारी है। अभी तक दोनों की भूमिका पेपर सॉल्व कराने में सामने आई है।
उत्तराखंड एसटीएफ प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आयोग की स्नातक स्तर की परीक्षा का पेपर लीक कराने में अब तक 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। अभी भी कई लोग रडार पर हैं। ऐसे में नकल माफियाओं पर एसटीएफ की सर्जिकल स्ट्राइक जारी। कहा कि गूगल सर्च हिस्ट्री ने खोले गैंग के अहम राज।
इससे पेपर लीक का पर्दाफाश हुआ है।यूकेएसएससी एग्जाम पेपर लीक मामले में उत्तराखंड स्थित एक यूनिवर्सिटी के दो कर्मचारी देर रात एसटीएफ ने किए गिरफ्तार। लखनऊ से पेपर लीक की कड़ी जोड़ते हुए मास्टरमाइंड की लिस्ट में अब तक कुल नौ लोग हो गए गिरफ्तार। एसटीएफ ने देर रात को दीपक चौहान और भावेश जगुड़ी को देर रात गिरफ्तार किया है। एसटीएफ टीम द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है। यह दोनों किसी स्थान पर देहरादून में एग्जाम के एक रात पहले पेपर सॉल्व करते थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






