देहरादून
दुखद खबर: पुलिस महानिदेशक डीजीपी अशोक कुमार की मां का निधन…
उत्तराखंड से इस वक्त बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है।उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उन्होंने देहरादून के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 85 वर्ष में अंतिम सांस ली।
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार की मां सावित्री देवी ने कल देर रात 8:30 बजे के आसपास अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं डीजीपी की मां लंबे समय से सांस की परेशानी और अन्य बीमारी के चलते तीन चार दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं।
वहीं, पिछले तीन चार दिन पहले उनकी तकलीफ एक बार फिर बढ़ गई। जिसके बाद उन्हें फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां देर शाम देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर देर रात ही किशनपुर आईपीएस सरकारी आवास पर ले जाया गया।
वहीं आज सुबह पुलिस के बड़े आला अधिकारी और शासन-प्रशासन से जुड़े लोग उनके अंतिम दर्शन कर सकते हैं। जिसके बाद हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री ने बेतालघाट में हुए घटनाक्रमों को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष और प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला पंचायत देहरादून के पूर्व उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर के निधन पर शोक व्यक्त किया
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने एंथे के 16 शानदार वर्षों का जश्न मनाते हुए एंथे 2025 लॉन्च किया
उत्तराखण्ड में जल संरक्षण की ऐतिहासिक पहल-गैरसैंण से शुरू हुआ भूजल पुनर्भरण का नया अध्याय
बेटा कर रहा घर से बाहर बुजुर्ग की गुहार पर डीएम ने तलब की रिपोर्ट
