देहरादून
सराहना: नाव घाट पर महापौर ने किया हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन…
Rishikesh: नाव घाट पर महापौर अनिता ममगाई ने हाई मास्ट लाईट का उद्घाटन किया। गंगा तट के रोशनी से नहाते ही क्षेत्रवासियों सहित मौके पर मौजूद लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। गंगा तट पर स्थित नगर की हद्वय स्थली त्रिवेणी घाट से सटे नाव घाट क्षेत्र में मेयर ने हाई मास्ट लाइट का स्विच ऑन कर लाइट जलाई। उद्घाटन के दौरान भारी संख्या में क्षेत्र के लोग मौजूद थे।
निगम महापौर ने कहा कि इस हाईमास्ट लाइट के लगने से गंगा तट पर पसरा रहने वाला अंधेरा बिल्कुल खत्म हो जाएगा। अंधेरा होने के कारण खासतौर पर महिलाएं यहां से गुजरते समय डर महसूस करती थी। उन्होंने इस मौके पर शहरवासियों से नगर को स्वच्छ, सुंदर और हराभरा बनाने के लिए चलाये जा रहे अभियान में सहयोग का आह्वान भी किया।
कार्यक्रम के दौरान पार्षद मनीष बनवाल,पंकज शर्मा, चेतन शर्मा, विवेक गोस्वामी,राजेश गौतम, किशन मण्डल, बलराम सेमवाल, अभय पंत, प्रवीण पंत, ऋषभ देव तिवारी, महेशानंद ढोंढियाल, अभिजीत विश्वास, अमन हलदर, संदीप राजवंशी, सुनील यादव, पवन सिंह, दीपक गुप्ता , राजू गायन, संजय दास आदि प्रमुख रूप से मोजूद रहे

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…






















Subscribe Our channel

