E-Challan: अब घर बैठे कर सकेंगे चालान का भुगतान, नहीं लगाने होंगे पुलिस स्टेशन और कोर्ट के चक्कर... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

E-Challan: अब घर बैठे कर सकेंगे चालान का भुगतान, नहीं लगाने होंगे पुलिस स्टेशन और कोर्ट के चक्कर…

उत्तराखंड

E-Challan: अब घर बैठे कर सकेंगे चालान का भुगतान, नहीं लगाने होंगे पुलिस स्टेशन और कोर्ट के चक्कर…

E-Challan: अब अगर आपका ई-चालान कट गया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अब आपको पुलिस स्टेशन और कोर्ट के चक्कर नहीं काटने होंगे। आप घर बैठे ही ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। इसके लिए उत्तराखंड पुलिस ने एसबीआई (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) के साथ MOU (Memorandum of understanding) साइन किया। जल्द ही उत्तराखंड में घर बैठे चालान भरने की सुविधा मिल सकेगी। सवाल यह आता है कि आप इसे भर कैसे सकते हैं। तो आइए जानते है प्रोसस..

यह भी पढ़ें 👉  गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आप घर बैठे आसानी से ई-चालान का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। ई-चालान का भुगतान ऑफलाइन करने में काफी दिक्कतें आ रही थी। इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस ने एसबीआई के अलावा NIC के अधिकारियों के साथ बैठक की और इस समस्या का सामाधान निकाला। ई-चालान के ऑनलाइन भुगतान को लेकर उत्तराखंड पुलिस और एसबीआई बीच के एमओयू साइन हुआ है, जल्द की इस योजना को शुरू कर दिया जाएगा।

गौरतलब है कि अभी तक ई-चालान के भुगतान के लिए आम आदमी को ट्रैफिक पुलिस कार्यालय जाना पड़ता है। कुछ मामलों में कई बार कोर्ट-कचहरी के चक्कर भी काटने पड़ जाते हैं। इससे न सिर्फ आम आदमी की पैसा बर्बाद होता है, बल्कि समय खराब होने की वजह से उसे कई अन्य परेशानी भी उठानी पड़ती है। खासकर बाहरी राज्यों और शहरों से आने वाले लोगों को ज्यादा दिक्कतें झेलनी पड़ती है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link