देहरादून
B.Ed Entrance Exam 2022: विवि में आवेदन शुरू, इस दिन होगी परीक्षा, पढ़ें डिटेल्स…
हल्द्वानी: उत्तराखंड में बीएड करने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए काम की खबर है। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर अपडेट आया है। कुविवि बीएड प्रवेश परीक्षा 2022 की प्रक्रिया को शुरू कर दिया है। अगर कोई भी छात्र आवेदन करना चाहते हैं तो उन्हें विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर 30 जुलाई तक आवेदन करना होगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कुमाऊं विश्वविद्यालय ने बीएड प्रवेश परीक्षा-2022 के लिए तारीख तय कर दी है। प्रवेश परिक्षा 7 अगस्त को तय की गई है। साथ ही प्रवेश हेतु आवेदन करने की प्रक्रिया भी आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से शुक्रवार से शुरू कर दी है। विवि ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 1,250 रुपए रखा गया है।
बीएड में एडमिशन के लिए 30 जुलाई तक वेबसाइट www.kunainital.ac.in पर आवेदन कर सकते है। जिसका आवेदन शुल्क 1250 रुपये हैं। छात्र 30 जुलाई रात्रि 11.59 तक आवेदन कर सकते हैं। इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विवि की ओर से आवेदकों से अपील की गई है कि वह अंतिम तिथि का इंतजार नहीं करें और जल्द से जल्द आवेदन कर लें। कई बार सर्वर की समस्या सामने आती है और इस वजह से फॉर्म भरने से वंचित भी रह सकते हैं। इसके बाद प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र भी ऑनलाइन की डाउनलोड किए जाएंगे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…






















Subscribe Our channel






