उत्तराखंड
Uttarakhand: अब घर बैठे करा सकेंगे इलाज, इन 100 अस्पतालों से मिलेगी टेलीमेडिसिन की सुविधा…
Uttarakhand: स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाते हुए राज्य सरकार द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे है। लोगों को परेशानी का सामना न हो, मानसून के मौसम में जान जोखिम में डालकर अस्पतालों के चक्कर न लगाने पड़े। इसके लिए अब उत्तराखंड के दून मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज,और श्रीनगर मेडिकल कॉलेज में टेलीमेडिसिन सेवा शुरू होने जा रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार दून मेडिकल कॉलेज में 25 जुलाई से यह सेवा शुरू होगी। सेवा के तहत तीनों मेडिकल कॉलेजों से 100 सीएचसी और पीएचसी को जोड़ा जाएगा। दून में नेत्र रोग विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुशील ओझा को इसके लिए नोडल अफसर बनाया गया है। जिससे अब दूरस्थ इलाकों के मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श के लिए दून, हल्द्वानी और श्रीनगर के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई इस पहल के जरिए प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली जनता को घर बैठे ही विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिए जाएंगे। इस विशेष पहल का मकसद दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों की एक्स्पर्ट डॉक्टर्स के जरिए चिकित्सीय परामर्श देना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



