उत्तराखंडः ऊर्जा निगम ने स्कूल खुलने से पहले 90 स्कूलों के काटे बिजली कनेक्शन, बताई ये वजह... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

उत्तराखंडः ऊर्जा निगम ने स्कूल खुलने से पहले 90 स्कूलों के काटे बिजली कनेक्शन, बताई ये वजह…

देहरादून

उत्तराखंडः ऊर्जा निगम ने स्कूल खुलने से पहले 90 स्कूलों के काटे बिजली कनेक्शन, बताई ये वजह…

देहरादूनः उत्तराखंड में ऊर्जा निगम का गजब कारनामा सामने आया है। देहरादून से सटे पछुवादून, जौनसार बावर के सरकारी विद्यालयों की ऊर्जा निगम द्वारा बिजली का कनेक्शन काट दिया गया है। कनेक्शन ऐसे समय में काटा गया है जब 6 जुलाई से स्कूल खुलने जा रहे है। बताया जा रहा है कि   ने बिजली के बिल का भुगतान नहीं करने पर पछुवादून के नब्बे सरकारी स्कूलों का बिजली कनेक्शन काटा गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पछुवादून, जौनसार बावर के सरकारी विद्यालयों पर ऊर्जा निगम का 54 लाख रुपये से अधिक बिजली का बिल बकाया है। बताया जा रहा है कि इसमें से विकासनगर ब्लॉक का 19 लाख रुपये बकाया है। शिक्षा विभाग की ओर से कुछ राशि ऊर्जा निगम कार्यालय में जमा करने का दावा किया जा रहा है। तो वहीं निगम द्वारा बकाया बिल भुगतान नहीं होने पर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले 90 विद्यालयों के बिजली के कनेक्शन काटे जा चुके हैं। ऐसे में कई सवाल खड़े हो रहे है।

बताया जा रहा है कि ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद छह जुलाई से विद्यालय खुलने जा रहे है। उससे पहले स्कूलों में बिजली काटने की कार्रवाई की जा रही है। जिससे छात्रों को उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। कई स्कूलों को बिल जमा कराने के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया गया है। जहां बाद में कार्रवाई की जाएगी।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
3 Shares
Share via
Copy link