रुद्रप्रयाग
Good news: मानसून में भी श्रद्धालु कर पाएंगे हेलीकॉप्टर यात्रा, ये है प्लान…
देहरादून। मानसून के मौसम में हेली सेवा से केदारनाथ धाम की यात्रा करने वाले तीर्थयात्रियों के लिए अच्छी खबर यह है कि तीर्थयात्री मानसून में भी हेली सेवा के माध्यम से केदारनाथ धाम की यात्रा कर रहे हैं। 30 जून के बाद केदारनाथ धाम में हिमालयन कंपनी की ओर से श्रद्धालुओं को हेली सेवाएं दी जा रही। जबकि 5 जुलाई तक आर्यन एविएशन की ओर से केदारनाथ धाम में हेली सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इससे पहले हेली कंपनियों की ओर से मानसून के दौरान सामान्यता केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा बंद कर दी जाती थी। ऐसे में बरसात के दिनों में भी तीर्थयात्रियों को हेली सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। बताया कि हेली सेवा के लिए आवश्यक मानकों का पालन करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि केदारनाथ धाम जाने के लिए तीर्थयात्रियों को रुदप्रयाग जिले के गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवा की सुविधा दी जाती है।
यहां नौ कंपनियों के माध्यम से हेली सेवा संचालित की जाती है। पहली बार इस साल मानसून में भी श्रद्धालुओं को हेली सेवा उपलब्ध कराने का फैसला लिया गया है। हिमालयन कंपनी की ओर से मानसून के दौरान उड़ान भरने के लिए मौसम अनुकूल भारत रहने की दशा में एक दिन में 30-40 शटल संचालित की आएंगी।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






