रुद्रप्रयाग
Breaking: केदारनाथ मार्ग सिरोबगड़ में सुचारू, मिली राहत की सांस…
रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत सिरोबगड़ के पास अवरुद्ध हाईवे खुल गया है। इससे यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बताते चलें कि रुद्रप्रयाग में हाईवे सिरोबगड़ में शुक्रवार देर रात्रि को खुलने के बाद फिर शनिवार की सुबह मलबा आने से अवरुद्ध हो गया। जिसे आवाजाही के लिए सुचारू कर दिया गया। केदारनाथ यात्रा सुचारू है।
पुलिस ने बताया कि सिरोबगड़ मे जनपद रुद्रप्रयाग की तरफ से व जनपद पौड़ी गढ़वाल की तरफ से यातायात को नियंत्रित ढंग से चलायमान किया जा रहा है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग जयपाल सिंह नेगी व एसएसआई कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रदीप चौहान अधीनस्थ पुलिस बल सहित जनपद सीमा सिरोबगड़ पर मौजूद हैं, जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस से आपसी समन्वय स्थापित कर वाहनो की आवाजाही सुरक्षित ढंग से की जा रही है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






