देहरादून
Breaking: श्यामपुर में हादसा, नदी में डूबा किशोर, SDRF ने शव बरामद किया…
देहरादून। SDRF ढालवाला इंचार्ज कवीन्द्र सजवाण ने बताया कि श्यामपुर में एक बच्चे के गंगा में डूबने की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची,उन्होंने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एसडीआरएफ टीम को घटनास्थल पर पहुंचने के उपरांत पता चला कि 03 दोस्त श्यामपुर के पास गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नदी का पानी गहरा होने के कारण 01 किशोर नदी में डूब गया।
एसडीआरएफ टीम द्वारा उक्त किशोर की सर्चिंग हेतु सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गहन सर्चिंग के उपरांत डीप डाइवर सुमित नेगी द्वारा पानी में 15 से 20 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर नाम ऋतिक पुत्र गजेन्द्र सिंह निवासी श्यामपुर के शव बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।
रेस्क्यू टीम में मनमोहन सिंह,सुमित तोमर,सागर कुमार,सुनील तोमर और अमित कुमार SDRF के जवान शामिल रहे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






