देहरादून
Big Breaking: उत्तराखंड में यहां 10 साल की मासूम बच्ची का फांसी पर लटका मिला शव, परिवार में कोहराम…
देहरादूनः उत्तराखंड की तीर्थनगरी ऋषिकेश से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गोविंद नगर क्षेत्र में एक 10 साल की बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बच्ची का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। बच्ची की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए पुलिस पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार ऋषिकेश के गोविंद नगर स्थित झुग्गी झोपड़ी निवासी हाफिज मियां की 10 साल की बेटी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला।बताया जा रहा है कि परिजन सभी काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर करीब 12 बजे वापस लौटे, तो बच्ची रेशमा उन्हें घर में चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी मिली। जिसे देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का शव कब्जे में लेकर राजकीय चिकित्सालय भिजवाया। शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं परिजनों की ओर से किसी भी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। हालांकि कहा जा रहा है कि मासूम ने आत्महत्या की है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






