उत्तराखंड
सतपाल महाराज का चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान, कहा- अफवाह पर न दें ध्यान, पंजीकरण अनिवार्य…
देहरादूनः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा जारी है। यात्रा को लेकर तरह-तरह की खबरें आ रही है। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान ऑनलाइन पंजीकरण की अनिवार्यता को खत्म करने की खबरें भी सामने आई थी। जिस पर पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए पंजीकरण अनिवार्य बताया है। उन्होंने अफवाह पर ध्यान न देने की बात कही है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के दौरान बगैर पंजीकरण के यात्रा करने की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर यात्रियों का पंजीकरण बहुत ही जरूरी है।उन्होंने कहा कि पंजीकरण के द्वारा ही सरकार को यात्रियों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त हो पाती है।
महाराज ने कहा कि किसी भी प्रकार की अवांछित घटना की दशा में पंजीकरण में दी गई जानकारी एवं मोबाइल नंबर के माध्यम से ही संबंधित यात्री और उनके परिवार वालों से संपर्क किया जा सकता है इसलिए यात्रियों को पंजीकरण करवाना अनिवार्य है । उन्होंने यात्रियों से अनुरोध किया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह में ना आएं और पंजीकरण करके ही अपनी यात्रा की शुरुआत करें।
गौरतलब है कि इससे पहले खबरें आई थी कि चारधाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या में कमी आने से पंजीकरण में ढील दी गई है। अगर कोई यात्री ऑनलाइन पंजीकरण नहीं करा पाए तो भी वह यात्रा पर आ सकते हैं, उनका मौके पर ऑफलाइन पंजीकरण हो जाएगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



