देहरादून
दुःखद खबरः जम्मू में उत्तराखंड का महेश भारी बारिश में हुआ लापता, नहीं मिल रहा कोई सुराग…
देहरादूनः जम्मू -कश्मीर घूमने गया उत्तराखंड का एक युवक लापता हो गया है। खबर है कि जम्मू के पहलगाम जिले में आज बुधवार को मूसलाधार बारिश में बड़ा हादसा हो गया है। बारिश के कारण दो गाइड समेत 13 पर्यटक लापता हो गए। जिसमें से 11 का रेस्क्यू कर लिया गया है। अभी-अभी दो लोग लापता बताए जा रहे है। जिसमें उत्तराखंड का महेश भी शामिल है। पर्यटकों का कुछ सुराग नहीं लग रहा है। वहीं मौके पर जिला प्रशासन रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार तरसर मरसर झील के पास 13 पर्यटक फंस गए थे। बताया जा रहा है कि ये लोग तरसर मरसर क्षेत्र में दर्शनीय स्थलों की यात्रा के लिए गया था। इलाके में भारी बारिश के कारण पर्यटकों के लापता हो गए थे। जिसमें से रेस्क्यू किये गये 11 ट्रेकर्स को अरु कैंप लाया गया है, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया है। वही दो व्यक्ति डॉ शकील और डॉ महेश लापता बताए जा रहे है।
बताया जा रहा है डॉ शकील कश्मीर के गांदरबल के गगनगीर गांव के रहने वाले हैं. जबकि, डॉ महेश उत्तराखंड के रहने वाले हैं।’लापता ट्रेकर्स का पता लगाने के प्रयास जारी हैं’। अनहोनी की आशंका भी जताई जा रही है। गौरतलब है कि ये ट्रेकर्स अमरनाथ यात्रा के रास्ते में लापता हुए है।
वहीं दूसरी ओर रामबन-उधमपुर सेक्टर में 30 से अधिक जगह पर भूस्खलन हुआ है, जिससे सैकड़ों वाहन फंसे हुए हैं। राजोरी की कोटरंका तहसील के ढोक इलाके में बेमौसम की बर्फबारी से चरवाहों के 20 परिवार फंस गए। बिजली गिरने और अत्यधिक ठंड से कई मवेशियों के मरने की भी सूचना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






