उत्तराखंड
मौसम: उत्तराखंड में आज येलो अलर्ट जारी, पढिये कहां रहेगा कैसा मौसम…
देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बीते दिन बीते दिन प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी की तपिश से राहत मिली। जबकि देहरादून में दिन की शुरुआत धूप से हुई। जबकि, हेमकुंड साहिब समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हुई। वहीं आज की बात करें तो आज भी कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। साथ ही ओले गिरने की संभावना है।
उत्तराखंड मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इसके अलावा कुछ जगहों पर तीव्र बौछार होने की संभावना है। वह कमाऊं मंडल के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
देहरादून की बात करें तो आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। वहीं तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 33 °C और न्यूनतम तापमान 20°C रहेगा। बीती रोज यमकेश्वर में 29.5 (MM) और खटीमा में 14.0 (MM) बारिश दर्ज की गई।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…

















Subscribe Our channel

