उत्तराखंड
मांगः पेयजल समस्या को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन, की ये मांग…
देहरादूनः उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकर्ताओं ने डोईवाला में पेयजल की समस्या को लेकर जल संस्थान के दफ्तर पर प्रदर्शन किया और अधिशासी अभियंता के द्वारा मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि डोईवाला में पेयजल की भीषण समस्या है।
सेमवाल ने कहा कि वार्ड नंबर 1, वार्ड नंबर 8, वार्ड नंबर 9, वार्ड नंबर 10 तथा वार्ड नंबर 18 के साथ तेलीवाला, चांदमारी तथा प्रेम नगर और जौलीग्रांट आदि क्षेत्र में नए ट्यूबवेल की तत्काल आवश्यकता है।
यूकेडी जिलाध्यक्ष संजय डोभाल ने कहा कि यदि इस महीने के अंदर-अंदर ट्यूबवेल का निर्माण शुरू नहीं हुआ तो स्थानीय लोगों के साथ उत्तराखंड क्रांति दल व्यापक स्तर पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएगा।
उत्तराखंड क्रांति दल के कार्यकारी जिला अध्यक्ष प्रमोद डोभाल ने बताया कि सिमलास तथा झड़ौंद इलाकों में भी पेयजल की समस्या है। वहां के लिए भी मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया है।
उत्तराखंड क्रांति दल के नगर उपाध्यक्ष योगी पंवार ने कहा कि क्षेत्र में लोग बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं लेकिन सरकार जरा भी ध्यान नहीं दे रही।
उत्तराखंड क्रांति दल के जिला संरक्षक केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने जनता से भी अपील की फिलहाल जितना पानी भी उपलब्ध हो पा रहा है उसका किफायत से इस्तेमाल करें ताकि अन्य लोगों को भी पेयजल उपलब्ध हो सके।
प्रदर्शन के दौरान उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय मीडिया प्रभारी श्री प्रसाद सेमवाल, जिला अध्यक्ष संजय डोभाल, जिला संरक्षक केंद्र पाल सिंह तोपवाल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष प्रमोद डोभाल, नगर उपाध्यक्ष योगी पंवार, आदि शामिल थे।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



