गर्व के पलः ग्राफिक एरा की छात्रा शिवी का माइक्रोसाफ्ट में चयन, मिला 50 लाख से ज्यादा का पैकेज... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

गर्व के पलः ग्राफिक एरा की छात्रा शिवी का माइक्रोसाफ्ट में चयन, मिला 50 लाख से ज्यादा का पैकेज…

उत्तराखंड

गर्व के पलः ग्राफिक एरा की छात्रा शिवी का माइक्रोसाफ्ट में चयन, मिला 50 लाख से ज्यादा का पैकेज…

देहरादून: उत्तराखंड के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। होनहार युवा अपनी प्रतिभा से देश दुनिया में प्रदेश का नाम रोशन कर रहे है। इसी कड़ी में शिवी अग्रवाल का नाम जुड़ गया है। ग्राफिक एरा की शिवी अग्रवाल लड़कियों के लिए प्रेरणा बनने का काम किया है। शिवी का प्लेसमेंट 50.17 लाख रुपए के पैकेज के साथ माइक्रोसॉफ्ट में चयन हो गया है। शिवी की इस उपलब्धि से कॉलेज और उनके परिजनों में खुशी की लहर है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार शिवी अग्रवाल मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बिजनौर की रहने वाली हैं। शिवी ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी देहरादून में कंप्यूटर साइंस से बीटेक कर रही हैं। ये शिवी की मेहनत का नतीजा है कि उसे माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने बड़े पैकेज के साथ अपनी टीम में शामिल कर लिया है। इस उपलब्धि के बाद ग्राफिक एरा के साथ शिवी के परिवार का नाम भी रोशन हुआ है।

इससे पहले, एडोबी ने वर्ष 2022 बैच की बीटेक की छात्रा वंशिका कुच्छल को 48.50 लाख के पैकेज पर प्लेसमेंट का आफर दिया। देहरादून निवासी सुशील कुच्छल की पुत्री वंशिका को यह एक साल पहले ही मिल गया था। खास बात यह है कि इस सत्र में शानदार प्लेसमेंट पाने वालों में ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी के साथ ही ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के देहरादून, भीमताल और हल्द्वानी कैंपस के छात्र छात्राएं शामिल हैं।

गौरतलब है कि प्लेसमेंट के दौरान कई जटिल परीक्षा और इंटरव्यू होते हैं। जिसके बाद ही एक नौकरी के लिए आपका चयन होता है। माइक्रोसॉफ्ट कंपनी ने शिवी को 50.17 लाख रुपए का पैकेज ऑफर किया है। जो कि एक बहुत बड़ी बात है। शिवी के पिता विकास अग्रवाल व्यवसाई हैं। बता दें कि इससे पहले इंटर्नशिप के लिए भी शिवी का चयन अमेज़न में हुआ था।

 

 

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link