उत्तराखंड
Big Breaking: आप को छोड़कर भाजपा के हुए कर्नल कोठियाल, कभी थे भाजपा विरोधी…
देहरादून: उत्तराखंड की राजनीति से बड़ी खबर आ रही है। आम आदमी पार्टी के सीएम उम्मीदवार रहे कर्नल अजय कोठियाल ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। प्रदेश बीजेपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मौजूदगी में बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। उनके साथ ही सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीती 18 मई को कर्नल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल के माध्यम से पोस्ट की थी। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कर्नल कोठियाल को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया था। आप ने राज्य विधानसभा की सभी 70 सीटों पर चुनाव लड़ा, लेकिन उसके किसी भी प्रत्याशी को सफलता नहीं मिल पाई। कर्नल कोठियाल और उनके समर्थकों ने हाल में ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।
आपको बता दें कि सेवानिवृत्त कर्नल अजय कोठियाल का जन्म 26 फरवरी, 1968 टिहरी गढ़वाल के गुरदासपुर हुआ था. उनका पैतृक गांव ग्राम चौंफा है। वर्तमान में देहरादून के बसंत विहार में रहते हैं। यह सेंट जोजेफ देहरादून, डीएवी पीजी कॉलेज से स्नातक है। यह दो बार के एवरेस्ट विजेता रहे, एवरेस्ट अभियान का नेतृत्व किया, केदारनाथ पुनर्निर्माण में सक्रिय भूमिका, नंदा देवी राजजात 2014 का संचालन, सेना के कई अभियानों को अंजाम दिया, यूथ फाउंडेशन के जरिए युवाओं को जोड़ा है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना विभाग द्वारा प्रकाशित नववर्ष 2026 के कैलेंडर का किया विमोचन…

















Subscribe Our channel



