देहरादून
खच्चर ने श्रद्धालु को मारी लात, एयर एम्बुलेंस से AIIMS पहुंचा घायल…
ऋषिकेश। केदारनाथ पैदल मार्ग पर गुरुवार की देर शाम को खच्चर चलाने वाले युवक को उसीके खच्चर ने लात मार दी। जिससे वो गंभीर घायल हो गया। उसका इलाज वहीं किया जा रहा था, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण उसे आज सुबह हेली एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश लाया गया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिंचोली के निकट बीते गुरुवार की शाम को विनोद कुमार निवासी नंदा नगर चमोली खच्चर के लात मारने से घायल हो गया था। जिसे स्वामी विवेकानंद धर्मार्थ चिकित्सालय बेस कैंप केदारनाथ में उपचार के लिए ले जाया गया था। एम्स ऋषिकेश के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि चमोली जिला प्रशासन की ओर से बीती शाम ही इस संबंध में सूचना भेज दी गई थी।
शुक्रवार की सुबह सवा आठ बजे हेलीकाप्टर एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड पर पहुंचा। यहां से एम्स की टीम ने घायल युवक को ट्रामा सेंटर इमरजेंसी में शिफ्ट कर दिया है। युवक के पेट के निचले हिस्से में अंदरूनी चोट है। पैदल मार्ग पर खच्चर के लात मारने से युवक घायल हुआ है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
DG बंशीधर तिवारी ने सूचना निदेशालय में किया ध्वजारोहण, राष्ट्र की एकता-अखंडता के प्रति दिलाया संकल्प…
देशभर में गूंजा #DhamiKe5Saal, सोशल मीडिया पर नंबर-1 पॉलिटिकल ट्रेंड बना…
चम्पावत बनेगा उत्तराखण्ड का मॉडल जिला:सीएम
जनरल खंडूरी को राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…






















Subscribe Our channel



