उत्तराखंड
जरूरी खबरः टॉप यूनिवर्सिटी-कॉलेज में चाहिए एडमिशन तो जल्द करें यहां आवेदन, छूट न जाए मौका…
देहरादूनः अगर आप देश की टॉप यूनिवर्सिटी और कॉलेजों में दाखिला पाना चाहते है तो आपके लिए जरुरी खबर है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET 2022) के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि आगे बढ़ा दी है। इस टेस्ट को पास किए बिना आपको एडमिशन नहीं मिलेगा। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय में भी एडमिशन पाने के लिए इस टेस्ट को देना जरूरी है। ऐसे में छात्र-छात्राएं अब स्नातक में प्रवेश के लिए 22 मई तक ऑनलाइन आवदेन फॉर्म भर सकते हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट के लिए के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। एनटीए द्वारा वीरवार, 5 मई 2022 को जारी नोटिस के अनुसार, सीयूईटी 2022 के लिए इच्छुक उम्मीदवार अब 22 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। साथ ही, उम्मीदवारों की इस नई आखिरी तारीख तक ही एनटीए द्वारा निर्धारित 650 रुपये परीक्षा शुल्क का भी भुगतान करना होगा। बता दें कि इससे पहले एनटीए ने सीयूईटी 2022 के लिए 6 मई तक आवेदन स्वीकार किए जाने की घोषणा की थी। ऐसे में इस वर्ष की बोर्ड परीक्षाओं में सम्मिलित हो रहे लाखों छात्र-छात्राओं के यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन हेतु कुछ और समय मिल गया है। हालांकि, स्टूडेंट्स को आखिरी तारीख का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन कर लेना चाहिए।
बताया जा रहा है कि उम्मीदवार अप्लीकेशन सबमिट करने के बाद 25 मई से 31 मई से तक अपने आवेदन में सुधार कर सकेंगे। इस अवधि के दौरान ऐसे सभी उम्मीदवार जिनके आवेदन में कुछ त्रुटि रह गई हो या कुछ सुधार करना चाहते हों, उसमें संशोधन कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट, cuet.samarth.ac.in पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन विंडो में अपने विवरणों से लॉग-इन करना होगा।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
संवेदनशील प्रशासन की मिसाल बने डीएम बंसल, सोशल मीडिया पर डीएम सविन बंसल के समर्थन की बयार…
उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…
उत्तराखंड: नकल विरोधी कानून पर आधारित शॉर्ट फिल्म रिलीज…
कैबिनेट के अहम फैसले: स्वास्थ्य कर्मियों को जनपद परिवर्तन, ग्रीन हाइड्रोजन नीति को मंजूरी…
यूसीसी का एक साल: एआई सहायता के साथ 23 भाषाओं में उपलब्ध सेवाएं, उत्तराखंड बना तकनीकी उत्कृटता का मॉडल…

















Subscribe Our channel



