Breaking: उत्तराखंड में महंगी हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए किराया... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Breaking: उत्तराखंड में महंगी हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए किराया…

उत्तराखंड

Breaking: उत्तराखंड में महंगी हुई हेलीकॉप्टर सेवा, जानिए किराया…

देहरादून। नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा उत्तराखंड में हेली सेवा को महंगा कर दिया गया है। इस बात का अनुमान बीते कुछ दिनों से लगाया जा रहा था कि जल्द ही सेवा का किराया बढ़ सकता है। लेकिन अब तक विभाग ने किराया नहीं बढ़ाया था। अब देहरादून से हल्द्वानी और हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच चलने वाली हेली सेवा का किराया बढ़ा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार देहरादून से हल्द्वानी के बीच संचालित होने वाली हेली सेवा में अब किराया ₹326 बढ़ गया है। पहले यह किराया ₹5967 था। जिसे बढ़ाकर ₹6293 कर दिया गया है। इसके साथ ही हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के बीच संचालित होने वाली हेली सेवा में ₹265 का किराया बढ़ाया गया है।

हल्द्वानी-पिथौरागढ़ के बीच पहले किराया ₹4856 था। जिसे बढ़ाकर ₹5121 कर दिया गया है। हालांकि पिथौरागढ़-देहरादून के बीच चलने वाली सेवा में किराया नहीं बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि किराया राज्य सरकार द्वारा तय किया जाता है। खुद सचिव नागरिक उड्डयन दिलीप जावलकर ने किराए में वृद्धि होने की पुष्टि की है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
1 Share
Share via
Copy link