देहरादून
बड़ी ख़बर: जेल में बंद कैदी जल्द होने जा रहे हैं रिहा, जानिए क्या है वजह,,,
देहरादून। गणतंत्र दिवस पर सजा माफ होने के बावजूद अभी भी 175 कैदी विभिन्न जेलों में सजा काट रहे हैं। और अपनी रिहाई का 26 जनवरी 2022 से इंतजार कर रहे हैं। तो वहीं, अब इन सभी 175 कैदियों का इंतजार खत्म हो गया है क्योंकि इनके रिहाई के लिए प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने आदेश जारी कर दिए हैं।
दरअसल, 26 जनवरी को इन सभी कैदियों को रिहा किया जाना था जिसके लिए राज्यपाल ने अपनी संसृति भी दे दी थी। लेकिन विधानसभा चुनाव के लिए लागू आदर्श आचार संहिता के चलते इन्हें रिहा नही किया गया। जिसके बाद शासन ने इन कैदियों के रिहाई के आदेश जारी करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति भी मांगी थी।
लेकिन अनुमति ना मिलने की वजह से इन कैदियों को रिहा नही किया गया। लेकिन अब इन सभी 175 कैदियों को रिहा किये जाने का आदेश जारी कर दिया गया है। जारी किए गए आदेश के अनुसार उत्तराखंड राज्य के 6 जेलों और उत्तरप्रदेश की दो जेलों में बंद 175 कैदियों की रिहायी की जानी है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…






















Subscribe Our channel






