उत्तराखंड
Big Breaking: हेली सेवा से बाबा केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग…
रूद्रप्रयागः इस साल चार धाम की यात्रा करने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। चार धाम में से एक बाबा केदारनाथ जाने के लिए इस बार आज से हेली सेवा की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो रही है। बता दें कि केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई को खुलने जा रहे हैं।
गढ़वाल मंडल विकास निगम को ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग करने की जिम्मेदारी दी गई है। जो तीर्थयात्री बाबा केदारनाथ धाम हेली सेवा से जाना चाहते हैं वह गढ़वाल मंडल विकास निगम की वेबसाइट https://heliservices.uk.gov.in/ पर ऑनलाइन टिकट बुक करा सकते हैं। हेली सेवा का दो तरफ का किराया करीब 5000 रुपये पड़ेगा।
वेबसाइट पर आप किफायती दाम पर होटल, फूड और एक्टिविटीज की बुकिंग कर सकते हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण ने टिकटों की कालाबाजारी रोकने के लिए हेल्पलाइन नंबर 0135-2746817 व 2431793 जारी किए गए हैं।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 पहाड़ी खबरनामा के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 पहाड़ी खबरनामा के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
जिला अस्पताल पहुंचे सीएम धामी, मरीजों से पूछा हाल; बोले- इलाज में नहीं आने देंगे कोई कमी…
बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…
भाजपा की जीत पर देहरादून में जश्न, धामी बोले – गंगोत्री से गंगासागर तक देश भगवामय…
गुरुग्राम में एडब्लूपीएल के विजय पर्व” में बोले सीएम धामी, डायरेक्ट सेलिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत का मजबूत आधार…

















Subscribe Our channel


