Big Breaking: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए सचिवालय कर्मी की हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदली... - Pahadi Khabarnama पहाड़ी खबरनामा
Connect with us

Big Breaking: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए सचिवालय कर्मी की हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदली…

देहरादून

Big Breaking: दोस्तों संग पिकनिक मनाने गए सचिवालय कर्मी की हादसे में मौत, खुशियां मातम में बदली…

देहरादूनः उत्तराखंड में गरमी बढ़ रही है। ऐसे में पर्यटन स्थलों पर  लोग उमड़ रहे है। गरमी से निजात के लिए लोग नदियों का सहारा ले रहे है। देहरादून सचिवालय कर्मी भी गरमी  से राहत पाने के लिए दोस्तों संग बीजापुर डैम में नहाने चला गया। इस दौरान नहाते वक्त सचिवालय कर्मी की डूबने से मौत हो गई। कर्मी का शव पुलिस में कब्जें में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रविवार को छुट्टी होने के चलते कुछ लोग पिकनिक मनाने बीजापुर डैम नहर आए थे। यहां नहाते वक्त उसकी नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। स्थानीय लोगों ने नहर किनारे एक व्यक्ति का शव अचेत अवस्था में मिलने की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया । जहां डाॅक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक कंप्यूटर सहायक के तौर पर सचिवालय में काम करता था। मृतक की शिनाख्त अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी प्रायमरी स्कूल भूड़ महोलिया खटीमा ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई है। वह देहरादून में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था।

बताया जा रहा है कि अमित के सर पर गंभीर चोट के निशान थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर अमित के दोस्त मोहित कुमार निवासी ग्राम गुड्डी नयागांव और शैलेन्द्र राणा निवासी ग्राम जीवा रेडी शिमला बायपास रोड, आशीष अस्वाल निवासी शताब्दी एनक्लेव  जोगीवाला, भगवान सिंह धामी निवासी यमुना काॅलोनी देहरादून से पूछताछ की है। जिससे घटना का खुलासा हो सका है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। जवान बेटे की मौत से परिजनों में कोहराम है। पत्नि बेसुध हो गई है।

Latest News -
Continue Reading
Advertisement

More in देहरादून

Advertisement

उत्तराखंड

उत्तराखंड

देश

देश

YouTube Channel Pahadi Khabarnama

Our YouTube Channel

ADVERTISEMENT

Popular Post

Recent Posts

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top
0 Shares
Share via
Copy link